यादें जो फिर लौट आई है सताने को ,
यादें जो फिर अहसास करायेगी तन्हाई का ,
यादें जो फिर साथ चलेंगी हम सफर बनकर ,
यादें जो फिर दिल को दामन थाम लेंगी हर कदम पर,
यादें जो फिर जलाएँगी मुहब्बत की शमा ,
यादें जो फिर याद करेंगी ,तुझको हर करवट ,हर पल
यादें जो फिर दिल का सुंकू ले जाएँगी ,
यादें जो फिर दिल को बहलायेंगी तन्हाई में,
हाय वा तेरे लौट के आने का अहसास ,
फिर तुझे छू के आएगा एक हवा का झोंका,
और फिर ख जायेगा अनकही बाते तन्हाई में
वो तेरी यादें जो ले जाएँगी दूर बहुत दूर
तुझको अहसास हो कि न हो चाहत का फिर भी
हम तेरी यादों में दूर ,बहुत दूर चले जायेंगे ,
और फिर यादों के सफर से उभर ना पाएंगे ,
लौट कर फुरसत में लौट-लौट आएँगी,
और फिर इक और यादों का सफर बाकी है........!
No comments:
Post a Comment