शहर देश प्रगति की ओर!
पेड़ पुकारें शाम हुई
पेड़ कटेंगे भई जो भोर
शहर देश प्रगति की ओर !
सोच हमारी चौड़ी सड़कें -अच्छी सड़कें
हरा भरा पेड़ ,फिर राह में आये
कब था रोपा फिर नजर ना आये
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर !
पेड़ों की गिनती सब भूल गये ,
लोग चले सुख सुविधा की ओर
नीम खड़ा है मूक द्रष्टा बन ,
कब चले कुल्हाड़ी चारों ओर...!
आज आस्था धर्म है भाई,
देती जो हर सड़क को मोड़ ,
मूक बना पर्यावरण निहारे ,
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर.... !
पेड़ लगाना -पर्यावरण बचाना
5 जून- पर्यावरण दिवस मनाना
पेड़ लगा फोटो छपवाना
बस कागज में इसका दौर ,
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर ...!
सड़क बनाओ ,पेड़ बचाओ ,
शीतल छाया को न गंवाओं
शहर प्रदेश की छवि सुधारो
शीतल छाव शहर गावं तक ले जाओ
शहर गावं प्रदेश प्रगति पर लाओ !
गावं ,शहर -प्रदेश प्रगति की ओर...
पेड़ पुकारें शाम हुई
पेड़ कटेंगे भई जो भोर
शहर देश प्रगति की ओर !
सोच हमारी चौड़ी सड़कें -अच्छी सड़कें
हरा भरा पेड़ ,फिर राह में आये
कब था रोपा फिर नजर ना आये
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर !
पेड़ों की गिनती सब भूल गये ,
लोग चले सुख सुविधा की ओर
नीम खड़ा है मूक द्रष्टा बन ,
कब चले कुल्हाड़ी चारों ओर...!
आज आस्था धर्म है भाई,
देती जो हर सड़क को मोड़ ,
मूक बना पर्यावरण निहारे ,
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर.... !
पेड़ लगाना -पर्यावरण बचाना
5 जून- पर्यावरण दिवस मनाना
पेड़ लगा फोटो छपवाना
बस कागज में इसका दौर ,
शहर -प्रदेश प्रगति की ओर ...!
सड़क बनाओ ,पेड़ बचाओ ,
शीतल छाया को न गंवाओं
शहर प्रदेश की छवि सुधारो
शीतल छाव शहर गावं तक ले जाओ
शहर गावं प्रदेश प्रगति पर लाओ !
गावं ,शहर -प्रदेश प्रगति की ओर...
No comments:
Post a Comment